फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur News: तालाब में डूब रहे तीन बच्चों को बचाकर खुद डूबा बड़ा भाई, मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम

Thu, 31 Jul 2025 09:36 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

तालाब में डूब रहे तीन बच्चों को निकालने पहुंचे बड़े भाई की पैर फिसलने से तालाब में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
विज्ञापन
बिहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पारू थाना क्षेत्र के खुटाहीन पंचायत के ग्राम चक भरत पट्टी में निर्माणाधीन तालाब में नहाने गए तीन बच्चों के डूबने की खबर सुनकर बड़ा भाई मौके पर पहुंचा और किसी तरह तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन इसके तुरंत बाद उसका पैर फिसल गया और वह खुद गहरे पानी में डूब गया।

विज्ञापन


मृतक किशोर की पहचान 14 वर्षीय मो. फैयाज के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और फैयाज की खोजबीन शुरू कर दी। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव पानी से बाहर निकाला गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें: Bihar : मृत बेटे को जिंदा करने के लिए मां ने लगा दी पूरी ताकत
विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक के दादा मो. इद्रीश ने बताया कि शाम को जानकारी मिली कि बच्चे तालाब में डूब गए हैं। उन्हें बचाने गया मेरा पोता फैयाज भी डूब गया। वह गहरे पानी में फंस गया और उसी में उसकी मौत हो गई। तालाब काफी गहरा है और नया बना हुआ है। हमने पहले ही तालाब वालों को कहा था कि इसे इतना गहरा न बनाएं, वरना कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है लेकिन किसी ने हमारी बात नहीं मानी। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पोते को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


घटना को लेकर पारू थाना पुलिस ने बताया कि तालाब में नहाने गए बच्चों के डूबने की सूचना मिली थी। एक भाई उन्हें बचाने गया और सभी को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद खुद डूब गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें