फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लुटेरी बहन ने अपने प्रेमी संग मिलकर किया ऐसा कांड, जानकर हो जाएंगे हैरान; दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Oct 2024 05:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि सात अक्तूबर को परवीन अहमद के साथ हुई लूट के मामले का खुलासा हो चुका है। पीड़िता की चचेरी बहन अंगूरी खातून ने अपने प्रेमी सुबोध कुमार के साथ मिलकर इस घटना की साजिश रची थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवती और उसके प्रेमी का दोस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के पियर थानाक्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चचेरी बहन ने अपनी ही बहन की शादी से ठीक तीन दिन पहले प्रेमी संग मिलकर लाखों रुपये की लूट करवाने की साजिश रची। पीड़िता की चचेरी बहन ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर इस योजना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी लड़की अंगूरी खातून और उसके प्रेमी के एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूट की रकम में से 70 हजार रुपये नकदी भी बरामद की है। फिलहाल उसका प्रेमी सुबोध कुमार फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

 
प्रेमी की जरूरत पूरी करने के लिए बहन बनी लुटेरी
जानकारी के मुताबिक, हत्था थाना क्षेत्र के रतवारा निवासी पीड़िता परवीन अहमद की शादी 11 अक्तूबर को तय थी। शादी के खर्चे के लिए परवीन के परिजनों ने जमीन बेचकर जुटाए गए पैसे घर में रखे थे। सात अक्तूबर को परवीन अपनी चचेरी बहन अंगूरी खातून के साथ शादी की खरीदारी के लिए बाजार जा रही थी। इसी दौरान पियर थानाक्षेत्र के रामपुर दयाल पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर धावा बोलकर एक लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए।
 
पुलिस की टीम ने किया खुलासा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। डीएसपी ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले की गहनता से जांच की और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस लूट की योजना परवीन की चचेरी बहन अंगूरी खातून ने अपने प्रेमी सुबोध कुमार के साथ मिलकर बनाई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर अंगूरी खातून और सुबोध के दोस्त दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सुबोध अभी भी फरार है।
विज्ञापन



 
लूट के दौरान बहन थी मौजूद
जानकारी के मुताबिक, घटना के दिन सात अक्तूबर को परवीन अपनी चचेरी बहन अंगूरी के साथ ऑटो से खरीदारी के लिए निकली थी। इस दौरान अंगूरी खातून ने अपने प्रेमी सुबोध कुमार को सूचना दे दी। फिर सुबोध ने अपने दोस्त दिलीप कुमार के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। जब परवीन और अंगूरी रामपुर दयाल पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं, तो सुबोध और दिलीप बाइक पर सवार होकर आए और परवीन से पैसे से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में एक लाख रुपये नकदी थी।
 
प्रेमिका ने दी प्रेमी को मदद
इस पूरे मामले में आरोपी अंगूरी खातून ने अपने प्रेमी की मदद करने के लिए इस लूट की योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि अंगूरी और सुबोध का पिछले चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बीच अंगूरी ने प्रेमी की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी बहन को ही लूट का शिकार बना दिया। लूट की योजना बनाकर प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया, जिसमें दोनों की सहमति और सहयोग था।
विज्ञापन

 
ग्रामीण एसपी ने दी जानकारी
इस घटना के बारे में ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि सात अक्तूबर को परवीन अहमद के साथ हुई लूट के मामले का खुलासा हो चुका है। पीड़िता की चचेरी बहन अंगूरी खातून ने अपने प्रेमी सुबोध कुमार के साथ मिलकर इस घटना की साजिश रची थी। पुलिस ने अंगूरी खातून और सुबोध के दोस्त दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सुबोध की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही सुबोध को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें