फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मनचलों के डर से बहनों के कॉलेज छोड़ने का दावा, आरोपी ने दूसरी ही कहानी बताई; दोनों ओर से FIR दर्ज

Mon, 03 Feb 2025 04:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने कहा कि एक पक्ष ने जहां लड़कियों को कॉलेज छोड़ने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि मामला आपसी रंजिश और प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस सभी एंगल से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
कथित तौर पर पीड़ित दोनों बहनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में दो बहनों ने मनचलों की हरकतों से तंग आकर कॉलेज जाना छोड़ दिया है। इनमें से एक बहन मैट्रिक की टॉपर रही है। जबकि दूसरी दिव्यांग छात्रा है, जो पढ़ाई के प्रति बेहद जुनूनी है। लेकिन रास्ते में मनचलों की छेड़खानी और लगातार फब्तियां कसने के कारण वे अब घर में कैद रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

 
छेड़खानी का विरोध करने पर बढ़ा विवाद
जानकारी के मुताबिक, कॉलेज जाते समय एक युवक उन्हें लगातार परेशान करता था। इस बारे में जब परिजनों ने विरोध किया, तो दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के लोग इस झगड़े में घायल हुए और उन्हें इलाज के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

 
छात्राओं ने पुलिस से मांगी मदद
परेशान छात्राओं ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं, दूसरी ओर आरोपी पक्ष ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पहले से ही दोनों परिवारों के बीच आपसी रंजिश थी और युवक का गांव में किसी अन्य लड़की से प्रेम संबंध था, जिसका विरोध किया जा रहा था। इसी वजह से झगड़ा बढ़ा और मारपीट की नौबत आ गई।
विज्ञापन

 
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस मामले को लेकर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने कहा कि औराई थाना में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक पक्ष ने जहां लड़कियों को कॉलेज छोड़ने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि मामला आपसी रंजिश और प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और अगर लड़कियों को सच में पढ़ाई से रोका गया है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें