फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: देश में अवैध रूप से घुसे चीनी नागरिक की अस्पताल में मौत, आत्महत्या की नीयत से खुद को किया था जख्मी

Tue, 11 Jun 2024 12:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पकड़े गए चीनी नागरिक की मंगलवार को अस्पताल में मौत हो गई है। उसने गिरफ्तारी के अगले दिन जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चीनी नागरिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में अवैध रूप में प्रवेश मामले में सजा काट रहे चीनी नागरिक ली जियाकी ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। आज मंगलवार की सुबह हुई मौत के बाद जिला प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुट गया है। आरोपी ली ने सेंट्रल जेल में आत्महत्या की कोशिश की थी। गौरतलब है कि चीनी नागरिक ली जियाकी बिना वीजा अवैध रूप में भारत में घुसा था। बीते दिनों गंभीर हालत में इलाज के लिए SKMCH मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मामले की पुष्टि SKMCH की अधीक्षक डॉ. विभा कुमारी ने की है।

विज्ञापन

 
संदिग्ध हालत में मुजफ्फरपुर में हुआ था गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक के पास पांच जून को पकड़े गए एक चीनी नागरिक ली जियाकी (63) चीन के शेडोंग प्रांत के कैंगशांग काउंटी रहने वाला था। उसे देर शाम को ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद अगले दिन छह जून को उसने जेल में अपने चश्मे के शीशे से खुद को जख्मी कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। उसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए उसे SKMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उसकी मौत हो गई। इस मामले की पुष्टि सेंट्रल जेल अधीक्षक ब्रिजेश सिंह मेहता ने भी की है।

विज्ञापन

 
मनोचिकित्सक को जताई थी अपने ही देश से खतरे की आशंका
पूरे मामले में SKMCH मेडिकल कॉलेज की अधीक्षक डॉ. विभा कुमारी ने बताया कि बीते दिनों चीनी नागरिक ली जियाकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि उसके शरीर पर कुछ गहरे जख्म थे। उसने चेहरे, गर्दन और प्राइवेट पार्ट को चश्मे के शीशे से गंभीर रूप से काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था। आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि गंभीर हालत में ली जियाकी को एसकेएमसीएच के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के चिकित्सक और मनोचिकित्सक द्वारा भी निगरानी की जा रही थी। उसने कुछ अनहोनी की बात अपने ही देश से किए जाने की आशंका जताई थी। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें