फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur: आर्मी कैंटीन के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, हजारीबाग में बतौर जूनियर इंजीनियर था पदस्थ

Sun, 02 Jun 2024 11:52 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में आर्मी कैंटीन के पास अहले सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। अब उक्त शव की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आर्मी कंटीन के पास शव की पहचान कर ली गई है। मृतक की पहचान जिले के सकरा थाना क्षेत्र के हरीश के रूप में की गई है। वह झारखंड के हजारीबाग में बतौर जूनियर इंजीनियर पर पदस्थ था।

विज्ञापन


बीते दो दिन पूर्व मृतक की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया था। इसी खुशी में अपने बच्चे को देखने हजारीबाग से सीधा मुजफ्फरपुर के लिए चला गया। देर रात पटना आने के बाद मृतक ने मुजफ्फरपुर के लिए बस पकड़ा था, जिसके बाद एनएच 28 के पास ऑटो बुक कर ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के इमली चट्टी स्थित एक अस्पताल में आने वाला था। जहां बीच रास्ते में सड़क के पास में उसका शव बरामद हुआ था। इस दौरान में मृतक के पास मोबाइल वॉलेट सहित कई सामग्री गायब थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर शाम को शिनाख्त किया, जिसमें उसकी पहचान हरीश के रूप में की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें