अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
मृतक के परिजनों ने बताया कि लीची की तुड़ाई चल रही है। इसको लेकर के खानपुर गांव निवासी मजदूर अजय राम भी यह काम करने गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि लीची बागान के मालिक द्वारा पेड़ पर नंगे तार से बिजली दौड़ाई गई थी, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। यही नहीं बल्कि मजदूर की मौत होने के बाद उसके शव को छिपाया गया हुआ था। जब काफी देर तक खोजबीन की गई तो पता चला कि मजदूर अजय का शव बागान में ही पड़ा हुआ है। उसके बाद आशंका हुई कि अजय की हत्या हुई है। उसके बाद हम लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी।
मॉडल थाना रामपुरहरि की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, मृतक अजय कई वर्ष से लीची की तुड़ाई और पटवन करने का काम किया करते थे। वह फिर से काम करने के लिए आए हुए थे। अजय जिले के मीनापुर प्रखंड के अली नेउरा नुनफरा गांव में एक लीची बागान में काम कर रहे थे। जहां लीची तोड़ने के दौरान उनकी मौत हो गई।
पूरे मामले में रामपुरहरि थाना क्षेत्र के पुलिस ने बताया कि एक मजदूर की मौत हुई है। बिजली का करंट लगने से मौत की बात परिजन और ग्रामीणों द्वारा बताई गई है। अभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। परिजन के बयान और दिए जाने वाले आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।