गिरफ्तार दरोगा के साथ निगरानी विभाग फोटो अमर उजाला डिजिटल
वैशाली में विपक्षी पक्ष की गिरफ्तारी और डायरी में मदद करने के लिए एक दारोगा ने 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसी आरोप में विजिलेंस टीम ने दारोगा को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। मामला महुआ थाना का है, जहां तैनात सब इंस्पेक्टर मेघनाथ राम की गिरफ्तारी हुई है। महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत छतवारा चौक के पास से सब इंस्पेक्टर मेघनाथ राम ने दामोदर सिंह से केस नंबर 409/25 दर्ज कांड में परिवादी दामोदर सिंह से 5 हजार रिश्वत ले रहे थे। तभी जाल बिछाए बैठे विजिलेंस की टीम ने उन्हें दबोच लिया।
यह खबर भी पढ़ें - Bihar Police : बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखिये अपना परिणाम
मेघनाथ राम ने परिवादी से केस में मदद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर थाना से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर छतवारा चौक के पास परिवादी को बुलाया था। और वही उसे रुपया ले रहा था। निरानी विभाग की टीम ने गिरफ्तारी के बाद उसे महुआ थाना लेकर पहुंची जहां पर कार्रवाई करने के बाद उसे अपने साथ पटना लेकर चली गई है।
यह खबर भी पढ़ें -Operation Sindoor : एम्स दिल्ली से पटना लौटे लालू यादव; राजद अध्यक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर कही यह बात
हालांकि इस संबंध में दामोदर सिंह के द्वारा विजलेंस की टीम को पहले ही शिकायत की गई थी। दामोदर सिंह रिश्वत देने में आनाकानी कर रहे थे, जिसको लेकर सब इंस्पेक्टर मेघनाथ राम के द्वारा केस में मदद नहीं की जा रही थी। इसी को लेकर परिवादी दामोदर सिंह ने पटना विजिलेंस की टीम से शिकायत की थी। वही छापेमारी और गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है। तो लोगों के बीच यह चर्चा का विषय भी बना हुआ है लोग तहर - तरह की बातें भी कर रहे हैं।
इस संबंध में निगरानी विभाग का डीएसपी ने बताया कि 409 /25 महुआ थाना में दर्ज कांड में केस में मदद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अनुसंधान सब इंपेक्टर मेघनाथ राम ने परिवादी दामोदर सिंह से थाना क्षेत्र अंतर्गत छतवारा चौक के पास 5 हजार रुपए ले रहे थे। तभी पकड़ा गया है, परिवादी दामोदर सिंह ने पहले ही निगरानी विभाग से शिकायत दर्ज कराई थी।