फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, पत्तियां तोड़ने को लेकर हुआ विवाद; पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

Sun, 09 Nov 2025 08:36 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाना क्षेत्र के पटसारा गांव में शनिवार देर रात 70 वर्षीय शंकर पासवान की फट्ठे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। विवाद बकड़ी के लिए पेड़ की पत्तियां तोड़ने को लेकर हुआ था, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले से एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। हत्था थाना क्षेत्र के पटसारा गांव (वार्ड-12, सखौरा) में शनिवार देर रात 70 वर्षीय शंकर पासवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पेड़ की पत्तियां तोड़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया, जिसके चलते हत्था, पियर और सकरा थाना की पुलिस के साथ डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची। बाद में डीएसपी ईस्ट-2 मनोज कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, मृतक को पिछले कई दिनों से आरोपी की ओर से धमकियां मिल रही थीं। शनिवार रात विवाद के दौरान आरोपी ने शंकर पासवान की फट्ठे से पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी मारपीट की गई।

यह भी पढ़ें- Priyanka Gandhi In Katihar: बिहार में प्रियंका पीएम मोदी के कट्टे वाले बयान पर बरसीं, कहा- पद की गरिमा का...
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद आरोपी शव को सड़क किनारे धान के खेत में फेंककर फरार हो गए। गुस्साए परिजनों ने शव को हमलावर के घर के सामने रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें