फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सरकारी अस्पताल में डीएम के औचक निरीक्षण से हड़कंप; रोस्टर में गायब दिखे डॉक्टर, प्रबंधक को लगाई फटकार

Wed, 20 Nov 2024 04:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: डीएम सुब्रत सेन ने कहा कि ऑपरेशन और डिलीवरी के लिए आने वाले मरीजों को वापस नहीं लौटना चाहिए। उन्होंने पुराने और नए भवनों की व्यवस्थाओं की तुलना करते हुए स्टाफ और डॉक्टरों को गंभीरता से काम करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
डीएम सुब्रत सेन ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत सेन ने मंगलवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों पर सख्त रुख अपनाया। निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सकों के ड्यूटी रोस्टर के अनुसार अनुपस्थित पाए जाने और अस्पताल में अव्यवस्थाओं के कारण डीएम ने प्रबंधक और स्टाफ को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि मरीजों के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन



 
निरीक्षण में मिली खामियां
डीएम सुब्रत सेन ने निरीक्षण के दौरान ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और विभिन्न विभागों की व्यवस्था का जायजा लिया। मरीजों से बातचीत कर उन्होंने अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कई चिकित्सक ड्यूटी रोस्टर के अनुसार मौजूद नहीं थे। वहीं, नाइट ड्यूटी वाले डॉक्टर दिन में ड्यूटी पर दिखे, जबकि कुछ चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। साथ ही बड़ी संख्या में मरीजों के लौटने और लंबी कतारों की शिकायतों पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। 
विज्ञापन

 
डीएम ने अस्पताल अधीक्षक से रोस्टर की पूरी रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने अनुपस्थित चिकित्सकों को शो-कॉज नोटिस जारी करने और कुछ के वेतन काटने का निर्देश दिया है। 
 
प्रबंधन को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन को मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए संसाधन और व्यवस्था में सुधार करना होगा। डीएम ने मरीजों की भीड़ को नियंत्रित करने और ओपीडी सेवाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऑपरेशन और डिलीवरी के लिए आने वाले मरीजों को वापस नहीं लौटना चाहिए। डीएम ने पुराने और नए भवनों की व्यवस्थाओं की तुलना करते हुए स्टाफ और डॉक्टरों को गंभीरता से काम करने की हिदायत दी। 

विज्ञापन

 
ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था में सुधार की जरूरत
निरीक्षण में ऑपरेशन थिएटर से जुड़े मरीजों के प्रबंधन में खामियां सामने आईं। डीएम ने निर्देश दिया कि ऑपरेशन के बाद मरीजों को बेहतर देखभाल के लिए भर्ती किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी मरीज इलाज अधूरा छोड़कर वापस न जाए। 
 
डीएम की सख्त चेतावनी
डीएम ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश के तहत अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मरीजों की शिकायतों को नजरअंदाज करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें