फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: संदिग्ध स्थिति में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, घटना से मची सनसनी; यह हुआ खुलासा

Sun, 17 Nov 2024 09:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में 19 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में गूलर के पेड़ से लटका हुआ मिला। युवक देहरादून से अपने ननिहाल आया हुआ था। पुलिस मामले की आत्महत्या और हत्या दोनों संभावनाओं से जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मामले की जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड के हत्था थानाक्षेत्र स्थित बैंगरा गांव में 19 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में गूलर के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। उसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थानाक्षेत्र के जगदीश पारन गांव निवासी रामबाबू सहनी के बेटे विवेक कुमार उर्फ बाटली के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक अपने नाना बैंगरा निवासी हरिलाल सहनी के घर आया हुआ था। पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, विवेक देहरादून में रहता था। जहां उस पर मोबाइल फोन चोरी का आरोप लगा था। चकमेहसी थाना पुलिस ने चोरी के कई मोबाइल फोन भी बरामद किए थे। मामले में विवेक के नाना-नानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। 

विज्ञापन

 
परिजनों का कहना है कि चोरी के आरोपों के कारण विवेक मानसिक रूप से काफी परेशान था। मृतक के भाई ने बताया कि परिवार ने विवेक को समझाने और चोरी के फोन वापस लौटाने की बात कही थी। इसी बीच उसकी लाश बैंगरा गांव के पास एक गूलर के पेड़ से साड़ी के फंदे से लटकी मिली। 
 
घटना की जानकारी मिलने के बाद हत्था थाना प्रभारी शशिरंजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा। 
विज्ञापन

 
वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें आत्महत्या और हत्या दोनों संभावनाएं शामिल हैं। परिजनों ने इस घटना को लेकर पुलिस कार्रवाई और चोरी के मामले में दबाव को भी जिम्मेदार ठहराया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें