फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarpur News: नाबालिग से दरिंदगी, पड़ोस की महिलाओं पर साजिश का आरोप, तीन गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2026 10:06 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस की तीन महिलाओं ने साजिश के तहत बच्ची को बहला-फुसलाकर किराए के मकान में ले गईं, जहां पहले से मौजूद एक युवक ने अपराध को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मासूम से दुष्कर्म तीन महिला धराई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 12 साल की किशोरी को दरिंदगी का शिकार बनाया गया। देर रात हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साजिश में शामिल तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी युवक अभी भी फरार है।
विज्ञापन


काम के बहाने ले गईं पड़ोस की महिलाएं
पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि उन्हें रात में जानकारी मिली कि उनके पड़ोस की दो महिलाएं उनकी बेटी को काम का बहाना बनाकर फुसलाकर अपने साथ ले गई थीं। पिता के अनुसार, इनमें से दो महिलाओं को वे पहले से जानते थे, जबकि तीसरी को चेहरे से पहचानते थे। इन महिलाओं ने साजिश के तहत बच्ची को झांसा दिया और उसे एक किराए के मकान में ले गईं।

कमरे में पहले से मौजूद था दरिंदा
जैसे ही महिलाएं मासूम को लेकर मकान में पहुंचीं, वहां पहले से ही एक युवक मौजूद था। महिलाओं ने बच्ची को उस युवक के हवाले कर दिया, जिसने उसके साथ जघन्य अपराध (दुष्कर्म) किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से भाग निकला। घटना के बाद आरोपी महिलाओं ने डरी-सहमी बच्ची को कुछ दवाइयां दीं और उसे चुप कराने की कोशिश की ताकि मामला बाहर न आए।

पुलिस की कार्रवाई और FSL जांच
जांच में पकड़ी गई सभी महिलाओं को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अब तक की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार की गई सभी महिलाएं घरेलू काम (मेड) करती हैं और पीड़िता किशोरी की मां की जान-पहचान की हैं।

घर के कमरे में चलता था देह व्यापार का खेल
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घर में अंजान लोगों का आना-जाना लगा रहता था और तीनों महिलाओं की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। बताया जाता है कि ये महिलाएं दिन में मेड का काम करती थीं और शाम के बाद लोगों को लेकर इस घर में आती-जाती थीं। लोगों ने मामले की गंभीर जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं, मकान मालिक की भूमिका पर भी संदेह गहराता जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चंद मिनटों में राख हो गए 125 से अधिक घर, तेज हवा के साथ भड़की आग ने छीना गरीबों का आशियाना

पुलिस का बयान
दुष्कर्म के इस मामले में सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने बताया कि 12-14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना की जांच जारी है। तीन महिलाओं से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बच्ची को बहला-फुसलाकर लाया गया था। उसे किस तरह का प्रलोभन दिया गया, इसकी भी जांच की जा रही है। घटना के बाद गिरफ्तार सभी महिलाएं एक ही इलाके की रहने वाली हैं और घरेलू काम करती थीं। वे पीड़िता की मां के संपर्क में थीं। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी पुलिस गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें