फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, ड्यूटी पर जाते वक्त हादसा; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 21 Jul 2025 03:11 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: मृतक के परिजन संजय कुमार ने बताया कि गोलू अहियापुर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित एक भुजिया फैक्टरी में काम करता था। वह रोजाना की तरह आज सुबह भी साइकिल से ड्यूटी के लिए निकला था और अपने साथ टिफिन भी ले गया था। कुछ घंटों बाद उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मौत की जानकारी मिली। घटना से परिवार में मातम पसरा है। 
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आया युवक मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। घटना कांटी पहाड़पुर ओवरब्रिज के पास की है, जहां ट्रैक के नीचे से युवक का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर वह ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान कपरपूरा तरमा गांव निवासी 17 वर्षीय अमित कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। मौके से पुलिस को एक बैग, खाना का टिफिन और एक साइकिल बरामद हुई है। रेल पुलिस और कांटी थाना की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें: चंदन मिश्रा हत्याकांड के चारों आरोपी पटना लाए गए, टोल पर लगा जाम; कुछ देर के लिए रूकी गाड़ियां

परिजनों को सोशल मीडिया से मिली जानकारी
मृतक के परिजन संजय कुमार ने बताया कि गोलू अहियापुर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित एक भुजिया फैक्टरी में काम करता था। वह रोजाना की तरह आज सुबह भी साइकिल से ड्यूटी के लिए निकला था और अपने साथ टिफिन भी ले गया था। कुछ घंटों बाद उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मौत की जानकारी मिली। घटना से परिवार में मातम पसरा है।

पुलिस ने दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

कांटी थाना प्रभारी रविकांत पाठक ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि रेल ट्रैक के पास एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसमें मृतक की पहचान अमित कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और वे मौके पर पहुंच रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह मामला ट्रैक पार करते समय हुए हादसे का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें