मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हुआ पैगंबरपुर पंचायत के गांधी नगर रोड नंबर-5 में बुधवार की देर रात चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लालू राम का पुत्र रोहित कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है।
विवाद की पृष्ठभूमि
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक रोहित और आरोपी पहले से घनिष्ठ मित्र थे। 27 जुलाई को दोनों युवक अपने साथियों के साथ रामदयालु स्थित कांवड़िया पथ पर श्रावणी मेला देखने गए थे। इसी बात को लेकर आरोपी के पिता नाराज हो गए थे। इसके बाद 28 जुलाई की रात दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। उस मामले में आरोपी पक्ष ने रोहित के परिवार के खिलाफ अहियापुर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई थी। तब से दोनों परिवारों में लगातार तनाव बना हुआ था। इसी कड़ी में बुधवार की रात रोहित अपने साथी के साथ घर लौट रहा था। तभी आरोपी ने पीछे से आकर उसकी पीठ पर दो बार चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई