फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत: 20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत, दूसरी बाइक छोड़कर सवार फरार

Mon, 28 Sep 2026 10:51 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के मुरौल ओपी क्षेत्र में रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 20 वर्षीय सुधांशु कुमार की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और दूसरे बाइक सवार की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर एक की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल ओपी क्षेत्र में रविवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल अवस्था में अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक युवक की पहचान पिलखी निवासी संतोष साह के पुत्र सुधांशु कुमार (करीब 20 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


तेज रफ्तार में थी दोनों बाइक, टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बाइकों की गति काफी अधिक थी। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक पर सवार सुधांशु गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार युवक अपनी बाइक मौके पर छोड़कर वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम
सुधांशु की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद गांव में भी मातम का माहौल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार में आसमान तक उठा पानी का ‘बवंडर’: तेज हवा-बारिश के बीच दिखा दुर्लभ नजारा, मौसम विभाग ने क्या बताया?
विज्ञापन


शव पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा
घटना की सूचना मिलने पर मुरौल ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मामले में मुरौल ओपी प्रभारी लखेंद्र कुमार महतो ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में पिलखी निवासी एक युवक की मौत हुई है। परिजनों के आवेदन के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दुर्घटना के कारणों और दूसरे बाइक सवार की पहचान की भी जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से दूसरी क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें