फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नहर में नहाने के दौरान 25 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, एकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

Sat, 29 Aug 2026 09:51 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शुक्रवार शाम नहर में नहाने के दौरान 25 वर्षीय मंतोष कुमार दास गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 9 बजे उसका शव बरामद किया।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से 25 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। घटना साहेबगंज प्रखंड की जगदीशपुर पंचायत स्थित जगदीशपुर गांव के नहर कैनाल की है। मृतक की पहचान देव नारायण दास के 25 वर्षीय पुत्र मंतोष कुमार दास के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि सूचना मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और परिवार को सांत्वना दी।

विज्ञापन


नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया युवक

बताया गया कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे मंतोष कुमार जगदीशपुर नहर कैनाल में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। ग्रामीणों ने युवक को पानी से निकालने के लिए अपने स्तर पर काफी प्रयास किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 9 बजे उसका शव नहर से बरामद किया जा सका। ग्रामीणों के मुताबिक, पानी से बाहर निकाले जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

दो बहनों का था इकलौता भाई, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मंतोष अपने परिवार में दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी दो बहनें शादीशुदा हैं। परिवार के लिए मंतोष की आकस्मिक मौत किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। एकमात्र बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शव को देखते ही परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की

घटना की सूचना मिलने के बाद साहेबगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से नहर से शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत डूबने से हुई है। विभागीय प्रक्रिया के लिए संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई की जा रही है।

गांव में पसरा मातम

मंतोष की मौत की खबर फैलते ही जगदीशपुर गांव में मातम का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते रहे। परिवार के इकलौते बेटे की अचानक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें