फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बूढ़ी गंडक किनारे बोरे में मिली महिला की लाश, इलाके में दहशत, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Fri, 30 Jan 2026 05:50 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी किनारे बोरे में बंद 25–30 वर्षीय महिला का शव मिला। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस, एफएसएल और एसडीपीओ मामले की जांच में जुटे हैं, पहचान और मौत के कारणों की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में बूढ़ी गंडक नदी के किनारे बोरे में बंद एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम घाट के नजदीक सामने आया, जहां शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

 
दुर्गंध से हुआ शक, बोरे से निकला शव
जानकारी के अनुसार, नदी घाट के पास से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने एक बोरे से तेज दुर्गंध महसूस की। अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। तत्काल इसकी सूचना सिकंदरपुर थाना पुलिस को दी गई।
 
एसडीपीओ और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही सिकंदरपुर थाना पुलिस के साथ नगर एसडीपीओ टाउन भी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी सूचित किया गया। इसके बाद बोरे को खोलकर देखा गया, जिसमें लगभग 25 से 30 वर्ष की एक महिला का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar: नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में SIT ने छठी बार गांव पहुंचकर की लंबी पूछताछ, इन तथ्यों की ली जानकारी
 
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
शव मिलने की खबर फैलते ही घाट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। शुरुआती जांच में मामला गंभीर प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है, ताकि मृतका की शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन

 
सीसीटीवी फुटेज और सभी पहलुओं की जांच
नगर डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें