फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पांच दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 07 Jul 2026 09:31 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत विवाहिता का शव परिजनों की शिकायत पर पांच दिन बाद कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के पिता ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
कब्र खोदकर निकाला गया महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के रामचंद्रा चौक बसौली गांव में एक विवाहिता का शव कब्र खोदकर बाहर निकाला गया। मृतका के परिजनों ने बेटी की हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद मंगलवार को पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया। शव निकाले जाने की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


संदिग्ध मौत के बाद मामले ने लिया नया मोड़
दरअसल, कुढ़नी थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद मंगलवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में महिला का शव पास के कब्रिस्तान से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। मृतका की पहचान रामचंद्रा गांव निवासी मोहम्मद रिजवान की पत्नी नजराना खातून के रूप में हुई है। उनकी 2 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसके बाद ससुराल पक्ष ने उनका अंतिम संस्कार (दफन) कर दिया था।

'शराब पार्टी का विरोध करने पर कर दी हत्या'
मृतका के पिता ने कुढ़नी थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी बेटी की हत्या का आरोप उसके पति मोहम्मद रिजवान और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर लगाया है। परिजनों का कहना है कि वर्ष 2016 में उन्होंने बेटी की शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ की थी। शादी के कुछ वर्षों बाद से ही ससुराल पक्ष उसे प्रताड़ित करने लगा था। उनका आरोप है कि घटना वाले दिन 2 जुलाई को पति शराब के नशे में था और घर में दोस्तों के साथ शराब पार्टी करना चाहता था।
विज्ञापन


नजराना ने इसका विरोध किया, जिसके बाद उसकी हत्या कर शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: कायस्थ को ही बांकीपुर से भाजपा ने उतारा, मगर नाम चौंकाने वाला; कौन हैं BJP प्रत्याशी अभिषेक?
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पश्चिम-2) अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मंगलवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कब्रिस्तान से महिला का शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में किसी की संलिप्तता और दोष साबित होता है तो संबंधित आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें