फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया मां चामुंडा देवी का दर्शन, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

Sun, 28 Sep 2025 04:59 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन रविवार को पहली बार बिहार पहुंचे और मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड स्थित मां चामुंडा मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने की मां चामुंडा देवी की पूजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के नवनियुक्त उपराष्ट्रपति  सीपी राधाकृष्णन रविवार को पहली बार बिहार पहुंचे। इस दौरान वे मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध मां चामुंडा मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। उपराष्ट्रपति दिल्ली से सीधे पटना आए थे। वहां आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे हेलिकॉप्टर से मुजफ्फरपुर के कटरा पहुंचे। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन


मां चामुंडा देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की
मंदिर परिसर को सुरक्षा के घेरे में बदल दिया गया था। मंदिर से करीब तीन किलोमीटर दूर एनएच-527 सी के पास अस्थायी हेलीपैड बनाया गया था। वहीं से कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच उनका काफिला मंदिर पहुंचा, जहां उन्होंने मां चामुंडा देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

15 साल बाद फिर मां के धाम पहुंचे उपराष्ट्रपति 
मंदिर प्रशासन ने जानकारी दी कि सी.पी. राधाकृष्णन इससे पहले वर्ष 2010 में भी इस मंदिर में आए थे। उस समय वे भाजपा की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य थे और पटना में एक रैली में शामिल होने के बाद यहां पहुंचे थे। तब भी उन्होंने पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी थी। मंदिर समिति के सचिव ने बताया कि उपराष्ट्रपति ने 2010 में जो संकल्प लिया था, वह अब पूरा हुआ है। इस बार वे देश के उपराष्ट्रपति के रूप में मंदिर आए, जिससे क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: गोपालगंज में सीएम नीतीश कुमार ने किया 1599 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें