फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बागमती बांध किनारे पोखर में मिला अज्ञात शख्स का शव, मचा हड़कंप; कहीं और हत्या किए जाने की आशंका

Fri, 23 Jan 2026 05:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बागमती बांध किनारे पोखर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव जलकुंभी में फंसा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और पहचान की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन
पोखर में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में बागमती नदी के बांध के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव बांध के पास जमा पानी में उगी जलकुंभी के बीच फंसा हुआ मिला, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।

विज्ञापन

 
धनौर पंचायत में मचा हड़कंप
यह मामला कटरा थाना क्षेत्र की धनौर पंचायत का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पास के गांव में काम कर रहे एक ग्रामीण की नजर पोखर में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद यह खबर तेजी से पूरे इलाके में फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
 
कहीं और हत्या किए जाने की आशंका
स्थानीय लोगों का कहना है कि शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो कहीं और से लाकर उसे यहां फेंका गया हो। हालांकि, शव की स्थिति और पहचान को लेकर अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
विज्ञापन


पढ़ें- Accident Today: तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला; एक की मौत, दो लोग घायल
 
मामले की जानकारी मिलने के बाद कटरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है और विभिन्न थानों के माध्यम से पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
कटरा थाना प्रभारी ने बताया कि बागमती बांध के किनारे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान ग्रामीणों द्वारा भी नहीं की जा सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें