फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेज रफ्तार कंटेनर रेलिंग तोड़ते हुए दुकान में घुसा, मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ; अफरातफरी का माहौल

Mon, 28 Apr 2025 03:36 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक रेलिंग तोड़कर दुकान में घुस गया, जिससे एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं, मौके से भाग रहे वाहन चालक को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
1 of 4
रेलिंग तोड़कर दुकान में घुसा कंटेनर ट्रक - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक एनएच 28 के पास शुक्रवार अहले सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोतिहारी की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे एक दुकान में जा घुसा। हादसा इतना जबरदस्त था कि कंटेनर ने रेलिंग और नाले को ध्वस्त कर दिया और मकान की दीवारों को भी नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें- Love Affair: दुल्हन को पिस्तौल के बल पर अगवा कर ले गए बाइक सवार, मां ने दर्ज कराई FIR; दूल्हे ने कह दी यह बात
 
 
विज्ञापन

2 of 4
रेलिंग तोड़कर दुकान में घुसा कंटेनर ट्रक - फोटो : अमर उजाला
दुकानदारों के दुकान बंद कर चले जाने से टली बड़ी जनहानि
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि रात 12 बजे के करीब सभी दुकानों को बंद कर लोग अपने-अपने घर चले गए थे। सुबह के समय यह हादसा हुआ, जब वहां कोई मौजूद नहीं था। अगर घटना के समय दुकानदार या राहगीर मौजूद होते, तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने मौके से भागने की कोशिश कर रहे कंटेनर चालक को पकड़ लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। चालक को मामूली चोटें आई हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
कंटेनर ट्रक को पुलिस और क्रेन की मदद से हटाया गया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और क्रेन की मदद से हटाया जा रहा कंटेनर
बताया जा रहा है कि चांदनी चौक गोलंबर के पास पटना की ओर मुड़ने की बजाय कंटेनर चालक ने गलती से राइट टर्न लेने में चूक कर दी। इसके चलते कंटेनर एक लेन को पार करते हुए सीधा सड़क किनारे बनी दुकानों और मकान से टकरा गया। ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में कंटेनर से टकराने के कारण एक सर्विस लेन भी प्रभावित हुआ है। घटना के बाद क्रेन मंगवाकर कंटेनर को हटाने का काम किया जा रहा है ताकि यातायात सामान्य हो सके। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और चालक से घटना के कारणों के बारे में विस्तार से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar: CM नीतीश ने पटना में सब-वे और डबल डेकर फ्लाईओवर का किया निरीक्षण, जल्द कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
 
विज्ञापन

4 of 4
रेलिंग तोड़कर दुकान में घुसा कंटेनर ट्रक - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल
हादसे के बाद चांदनी चौक क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर यह दुर्घटना दिन में होती, जब बाजार में भीड़ होती है, तो कई जानें जा सकती थीं। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें