फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना मीटिंग में जा रहे दो फाइनेंस कर्मियों को ट्रक ने 100 मीटर तक घसीटा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Sat, 23 May 2026 09:49 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र स्थित बलिया ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो फाइनेंस कर्मियों को पीछे से कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक एक बाइक पर हेलमेट लगाकर पटना रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक बेलगाम ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ट्रक बाइक सवारों को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कुढ़नी थाना क्षेत्र के बलिया ओवरब्रिज की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया निवासी विकास कुमार (26 वर्ष) और सुबोध कुमार (27 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे और पटना में होने वाली मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे के बाद अफरा-तफरी
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे से नाराज लोगों के कारण करीब एक घंटे तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक किया जब्त
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें: सासाराम मंडलकारा में कैदी की मौत से हड़कंप! इलाज के दौरान टूटी सांस, परिजनों ने उठाए बड़े सवाल
विज्ञापन


एसडीपीओ ने क्या कहा?
पूरे मामले में एसडीपीओ वेस्ट-2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है। दोनों युवक बेतिया के रहने वाले थे और पटना जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया। ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें