फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सड़क हादसे में दो जिगरी दोस्तों की मौत, अनियंत्रित बाइक के डिवाइडर से टकराने के बाद हुआ हादसा

Thu, 26 Mar 2026 02:34 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक के डिवाइडर से टकराने से दो जिगरी दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे परिवारों में मातम छा गया और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग चौक रोड के पास सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत हो गई। घटना आधी रात के बाद की बताई जा रही है, जब दोनों दोस्त बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ब्रिज के पास लगे डिवाइडर से जा टकराई।

विज्ञापन


प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे दोस्त
बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। मृतकों की पहचान वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र निवासी मिठनपुरा कन्हौली मठ के वीरेंद्र कुमार साह के 20 वर्षीय पुत्र विवेक उर्फ राजा और मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के खादी भंडार निवासी संतोष कुमार के 21 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

मृतक के पिता को पुलिस ने दी जानकारी
घटना के संबंध में मृतक विवेक के पिता वीरेंद्र कुमार साह ने बताया कि रात करीब तीन बजे पुलिस ने सूचना दी कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां ब्रिज के पास बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी और दोनों युवक मृत अवस्था में पड़े थे। दोनों के मोबाइल फोन भी टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि दोनों छात्र थे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। इतनी रात को वे कहां और क्यों निकले थे, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फर्जी बीएड अंकपत्र पर बनी शिक्षिका, निगरानी जांच में खुला बड़ा खेल, अब दर्ज हुआ केस
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
इस मामले में काजी मोहम्मदपुर थाना प्रभारी नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है। घटना मोतीझील फ्लाईओवर ब्रिज के पास की है। प्रथम दृष्टया बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। दोनों की पहचान कर ली गई है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि ब्रिज के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें