मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में तुर्की डाक बंगला चौक के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई बाइक से बाजार से होली की खरीदारी कर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में वे गंभीर रूप से घायल हुए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के तुर्की डाक बंगला चौक के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर बाजार से होली की खरीदारी कर अपने घर तरियानी लौट रहे थे। इसी दौरान मीनापुर बाजार के पास बाइक और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों युवक घायल हो गए और तुरंत ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान शिवहर जिले के तरियानी थाना के लहसुरका गांव के राघों राय के 21 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार और मिथलेश राय के 19 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई। दोनों चचेरे भाई थे और बाइक पर मीनापुर से अपने घर तरियानी जा रहे थे। हादसा रविवार की देर शाम हुआ। दोनों भाई बाजार से होली की खरीदारी कर घर लौट रहे थे। उसी समय तुर्की डाक बंगला चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
परिजनों और पुलिस की जानकारी
मृतक के परिजन विजय कुमार ने बताया कि दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है, लेकिन चालक फरार है। मीनापुर थाना प्रभारी रामइकबाल प्रसाद ने कहा कि ट्रक बाइक की टक्कर में दोनों युवकों की मौत हुई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। दोनों गाड़ियां भी जब्त कर ली गई हैं और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।