केंद्र सरकार ने बिहार कैडर के 6 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर महानिरीक्षक या इसके समकक्ष रैंक के लिए शॉर्टलिस्टेड किया है। केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने देश भर के कुल 68 आईपीएस अधिकारियों की एक सूची जारी की है, जिसमें बिहार के इन 6 तेज-तर्रार अफसरों के नाम शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: बिहार में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया होगी हाईटेक, मल्टी पोस्ट EVM पर विशेष प्रशिक्षण शुरू
इन अधिकारियों के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड, काबिलियत और कानून-व्यवस्था संभालने के बेहतरीन अनुभव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब इन्हें सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीबीआई, एनआईए या आईबी जैसी देश की शीर्ष सुरक्षा और जांच एजेंसियों में अहम पदों पर तैनात किया जाएगा। इन अधिकारियों में उपेंद्र कुमार शर्मा, सत्यवीर सिंह, विकास वर्मन, ताशा गुड़िया, किम और मनोजय कुमार शामिल हैं। उपेंद्र कुमार शर्मा राजधानी पटना समेत कई बड़े जिलों के एसएसपी रह चुके हैं। वह अपराधियों के खिलाफ सख्त और कड़े एक्शन के लिए जाने जाते हैं। सत्यवीर सिंह अपनी सख्त कार्यशैली, कड़क अनुशासन और बेहतरीन लॉ एंड ऑर्डर मैनेजमेंट के लिए महकमे में मशहूर हैं। विकास वर्मन प्रशासनिक सूझबूझ और फील्ड ड्यूटी, दोनों ही मोर्चों पर खुद को साबित कर चुके हैं। नताशा गुड़िया बिहार में तैनाती के दौरान महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में इन्होंने बेहतरीन काम किया है। किम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और चुनौतीपूर्ण इलाकों में क्राइम कंट्रोल के लिए इनका काम अभूतपूर्व रहा है। मनोजय कुमार अपनी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, शांत स्वभाव और शानदार सर्विस रिकॉर्ड के लिए पहचाने जाते हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: 211 डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करने की तारीख आई; सीएम सम्राट ने विक्रमशिला के लिए क्या बताया?
कहां मिल सकती है नई तैनाती?
गृह मंत्रालय के मुताबिक, इन अधिकारियों को बिहार सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही दिल्ली में पोस्टिंग दे दी जाएगी। इन्हें सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीबीआई, एनआईए या आईबी जैसी देश की शीर्ष सुरक्षा और जांच एजेंसियों के क्षेत्रों में बड़ी भूमिका मिल सकती है।