फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आधी रात इस शहर में चोरों का कारनामा, ट्रांसफार्मर खोलकर कीमती सामान ले उड़े; ग्रामीणों में दहशत

Thu, 12 Mar 2026 11:11 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदहा तिरसठ गांव में देर रात चोरों ने सड़क किनारे लगे बिजली ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके कीमती पुर्जे चोरी कर लिए। सुबह घटना का पता चलने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर की चोरी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदहा तिरसठ गांव में बीती देर रात चोरों ने सड़क किनारे लगे बिजली ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसमें से कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह जब ग्रामीणों की नजर ट्रांसफार्मर पर पड़ी तो उसमें छेड़छाड़ और चोरी की घटना का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवदहा पुरवारी टोला में लगा ट्रांसफार्मर बंद हालत में था, इसके बावजूद चोरों ने उसे खोलकर अंदर के महत्वपूर्ण पुर्जे निकाल लिए और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में नाराजगी के साथ दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग से की है।

ग्रामीण रूपेश कुमार ने बताया कि सुबह काम पर जाने के दौरान सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त देखा गया। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने तार काटकर ट्रांसफार्मर खोल दिया और अंदर की कीमती सामग्री निकालकर ले गए। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में पहले भी बिजली के तार काटकर चोरी करने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


पढ़ें: पूर्णिया में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा आज: 485 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन


वहीं बिजली विभाग के जेई ललित कुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी अभी मिली है। मामले की जांच की जाएगी और अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही स्थानीय पुलिस को भी इस संबंध में अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें