मुजफ्फरपुर जिले में होली पर्व के दौरान चोरों ने एक सरकारी कार्यालय को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित पीओ कार्यालय में घुसकर ताला काट दिया और वहां से दो लैपटॉप समेत अन्य सामान और जरूरी संचिकाएं चोरी कर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि चोरों ने देर रात कार्यालय का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और पूरे कार्यालय में रखे सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया। चोरी की घटना के दौरान कार्यालय के पास अबीर बिखरा हुआ मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि होली के दौरान ही चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है
घटना की जानकारी उस समय हुई जब कार्यालय के कर्मचारी सुबह काम पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बाहर के कमरे का ताला कटा हुआ है। अंदर जाकर देखने पर पाया कि कार्यालय का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है और कई जरूरी सामग्री गायब है।
घटना को लेकर प्रभारी लेखपाल मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि जब वे कार्यालय पहुंचे तो बाहर के कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि चोर दो लैपटॉप और अन्य जरूरी सामग्री व संचिकाएं लेकर फरार हो गए हैं। फिलहाल अन्य सामानों का मिलान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले यहां कभी चोरी की घटना नहीं हुई थी, यह पहली बार हुआ है।
ये भी पढ़ें- नीतीश चले दिल्ली: पहली बार भाजपा का सीएम, जदयू के भविष्य पर बड़ा सवाल, बिहार की सियासत में और क्या बदलेगा?
मोतीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलने के बाद मोतीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
कार्यालय में चोरी
कार्यालय में चोरी
कार्यालय में चोरी