फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शो रूम के बाहर खड़े ई रिक्शा को लेकर भाग रहा था चोर, लोगों ने पकड़ा और पेड़ में बांधकर पीटा

Fri, 06 Feb 2026 10:27 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर में ई रिक्शा शो रूम के बाहर से चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। फिर उसे पेड़ से बांधकर पीटा गया। पुलिस ने ई रिक्शा बरामद कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
ई रिक्शा चोर को लोगों ने बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बखड़ी रोड में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक ई-रिक्शा शो रूम के बाहर खड़ी नई टोटो गाड़ी लेकर एक युवक भागने लगा। घटना की भनक लगते ही आसपास के लोग सतर्क हो गए और चोर को खदेड़कर पकड़ लिया।

विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों ने पकड़ा, पेड़ से बांधकर की पिटाई
ई-रिक्शा लेकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ने के बाद एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

विज्ञापन


पढ़ें- Accident Today: बाइक बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराया ऑटो; चार महीने के मासूम बच्चे की मौत, 10 घायल
विज्ञापन

 
शो रूम से निकलते ही रची गई चोरी की कोशिश
बताया जा रहा है कि अहियापुर थाना क्षेत्र के बखड़ी स्थित ई-रिक्शा शो रूम में एक युवक आया और बाहर निकल गया। कुछ ही देर बाद वह शो रूम के बाहर खड़ी ई-रिक्शा में बैठा और उसे लेकर भागने लगा। इसी दौरान लोगों ने उसे देख लिया और पीछा कर पकड़ लिया।
 
शो रूम प्रबंधन ने दी पुलिस को सूचना
ई-रिक्शा शो रूम की मैनेजर निशू कुमारी ने बताया कि एक युवक गाड़ी चोरी कर भाग रहा था, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। ई-रिक्शा बरामद कर ली गई है और पूरे मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलने पर अहियापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ा गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने पेड़ से बांध रखा था। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और पकड़े गए आरोपी की पहचान की जा रही है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें