फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: 'मेरी उम्र भले ही कम, लेकिन जुबान पक्की है', पारू में मंच से तेजस्वी बोले; जानें और क्या कहा?

Fri, 24 Oct 2025 05:18 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar Election: तेजस्वी यादव ने सभा में महागठबंधन की घोषणाओं को चुनावी जुमला नहीं बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर 20 दिन में नए कानून बनाने का काम शुरू किया जाएगा और राज्य के हर परिवार में एक सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महागठबंधन के नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने आज पारू विधानसभा क्षेत्र से अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमारी उम्र भले ही कम है, लेकिन जुबान पक्की है। बिहार में नई सरकार बनने जा रही है।

तेजस्वी यादव ने सभा में महागठबंधन की घोषणाओं को चुनावी जुमला नहीं बताया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर 20 दिन में नए कानून बनाने का काम शुरू किया जाएगा और राज्य के हर परिवार में एक सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही जीविका दीदियों के सशक्तिकरण के लिए एक विशेष योजना लागू की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि बिहार में जंगलराज नहीं रहेगा, लेकिन अब बिहार में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं और गोलीबारी भी हो रही है। उन्होंने कहा कि इन सरकारों में 55 से अधिक घोटाले हुए हैं, जिनका जिक्र खुद प्रधानमंत्री ने मंच से किया था, लेकिन उन घोटालों की जांच कहां गई? असल जंगलराज तो यही है।

विज्ञापन


पढ़ें: 'जननायक कर्पूरी जी को पीएम मोदी ने भारत रत्न देकर बिहार का मान बढ़ाया', एमपी के CM मोहन यादव

तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि अपराधी और अपराध करने वाले किसी भी सूरत में बक्शे नहीं जाएंगे। चाहे कोई भी राजनीतिक दल से ताल्लुक रखता हो, हमारी राष्ट्रीय जनता दल से आम आदमी हो या कोई नेता किसी को भी अपराध में संलिप्त पाया गया तो कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार बनने के बाद यह काम निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा। जनसभा में महागठबंधन के घोषित उपमुख्यमंत्री चेहरे मुकेश सहनी, राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी कारी सुहैब सहित आधे दर्जन से अधिक राजद के उम्मीदवार मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें