फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पत्नी से फोन पर बात के बाद उठाया खौफनाक कदम

Fri, 19 Jun 2026 11:02 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित अलकापुरी बीबीगंज में एक 29 वर्षीय युवक का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक दरभंगा का रहने वाला था और पिछले दो वर्षों से मुजफ्फरपुर में रहकर सोफा रिपेयर का काम करता था। पत्नी से फोन पर बातचीत के बाद वह कमरे में चला गया था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के अलकापुरी बीबीगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन


दरभंगा का रहने वाला था युवक
मृतक की पहचान दरभंगा जिले के मब्बी थाना क्षेत्र निवासी आधुनि कुमार सहनी के 29 वर्षीय पुत्र जवाहर सहनी के रूप में हुई है। वह पिछले करीब दो वर्षों से अलकापुरी में किराए के मकान में रहकर सोफा रिपेयर का काम करता था।

पत्नी से बातचीत के बाद कमरे में गया
स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार दोपहर जवाहर सहनी की पत्नी का फोन आया था। फोन पर बातचीत के बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ।
विज्ञापन


दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस
लोगों ने कई बार दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां युवक का शव फंदे से लटका मिला।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने के बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

यह भी पढ़ें: सीएम सम्राट चौधरी की बिहार पुलिस के खिलाफ भाजपा के मंत्री-विधायक? किस मामले के कारण यह हो रहा
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
जवाहर सहनी अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें