फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर के परीक्षा केंद्र पर बवाल, छात्रों ने कॉलेज कर्मियों पर लगाए अवैध वसूली के आरोप

Sun, 04 Jan 2026 02:56 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के श्यामनंदन सहाय कॉलेज में संगीत परीक्षा के दौरान छात्रों ने अवैध वसूली का आरोप लगाकर हंगामा किया। परीक्षा में देरी से अफरातफरी मची। छात्रों ने जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के बेला थाना क्षेत्र स्थित श्यामनंदन सहाय कॉलेज में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब संगीत विषय की परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कॉलेज कर्मियों पर अवैध वसूली और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए।

बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी जिले के माताश्री कौशल्या डॉ. गणेश राय डिग्री कॉलेज सहित कई अन्य कॉलेजों के छात्रों का परीक्षा केंद्र श्यामनंदन सहाय कॉलेज बनाया गया था। रविवार को यहां संगीत विषय की प्रायोगिक और सैद्धांतिक परीक्षा आयोजित होनी थी। परीक्षा का निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे था, लेकिन घंटों बीत जाने के बावजूद परीक्षा प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।

हंगामा कर रहे छात्र विकास कुमार, सुनील शंकर, प्रमोद प्रसाद, प्रियांशु, राज और मनीष ने आरोप लगाया कि वे कड़ाके की ठंड में लंबी दूरी तय कर सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर परीक्षा देने पहुंचे हैं। कॉलेज पहुंचने के बाद कर्मियों द्वारा प्रति छात्र 500 रुपये की मांग की जा रही है। छात्रों का कहना है कि पैसे नहीं देने पर परीक्षा में बैठने नहीं देने और उत्तर पुस्तिकाएं जमा नहीं करने की धमकी दी गई।

विज्ञापन


पढ़ें: बस ने ट्रक में मारी टक्कर, दाह संस्कार से लौट रहें थे सभी...उपचालक की मौत; चीख-पुकार

छात्रों ने आरोप लगाया कि शिक्षा के मंदिर में खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है, जिससे वे मानसिक तनाव में हैं और उनका कीमती समय बर्बाद हो रहा है। हंगामे के कारण पूरे कॉलेज परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर भी गहमागहमी बनी रही। हालांकि, इस मामले में अभी तक कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला शिक्षा विभाग से पूरे मामले की तत्काल जांच कराने और दोषी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें