फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े बीबीए छात्र को मारी गोली, दो लाख रुपये लूटकर फरार हुए पांच हथियारबंद अपराधी

Mon, 31 Aug 2026 10:01 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले की सीमा पर सरैया घाट और महेसी गांव के बीच हथियारबंद अपराधियों ने बीबीए छात्र धनराज कुमार को गोली मारकर दो लाख रुपये लूट लिए। छात्र कॉलेज की फीस जमा करने के लिए रुपये लेकर जा रहा था। विरोध करने पर बदमाशों ने 5 से 7 राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां उसके दोनों पैरों में लगीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले की सीमा के सरैया घाट और महेसी गांव के बीच हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक मैनेजमेंट कॉलेज के छात्र को गोली मारकर दो लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां छात्र के पैरों में जा लगीं। एक गोली दाहिने पैर के घुटने के पास, जबकि दूसरी गोली जांघ के पास लगी हुई है। घटना के बाद सभी अपराधी नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। गोलीबारी में घायल छात्र सकरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी धनराज कुमार (22) बीबीए का छात्र है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


कॉलेज की फीस जमा करने निकला था छात्र
गोली लगने से घायल छात्र ने बताया कि वह सोमवार को अपने कॉलेज की फीस जमा करने जा रहा था। इसके लिए उसने वैशाली जिले के बालिगांव थाना क्षेत्र स्थित अपने एक दोस्त के मुर्गी फार्म से दो लाख रुपये कर्ज के रूप में लिए थे। रुपये लेकर लौटते समय सरैया घाट और महेसी के बीच सुनसान रास्ते पर धनराज ने अपनी बाइक सड़क किनारे रोकी।

दो बाइकों पर आए पांच बदमाशों ने घेरा
इसी दौरान दो बाइकों पर सवार पांच अपराधियों ने उसे घेर लिया और हथियार के बल पर रुपये छीनने का प्रयास किया। धनराज ने जब रुपये देने से मना किया और विरोध जताया, तभी बदमाशों ने उस पर 5 से 7 राउंड गोलियां चला दीं। इनमें से दो गोलियां उसके दोनों पैरों में लगीं, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश उसके पास मौजूद दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया, ऑपरेशन कर निकाली गईं गोलियां
घटना के बाद धनराज ने तुरंत अपने दोस्तों को फोन कर गोली मारे जाने की जानकारी दी। इसके बाद उसके दोस्त मौके पर पहुंचे और उसे मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर उसके पैरों से गोलियां निकाल दीं।

पुलिस ने घायल छात्र का बयान लिया
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस घायल छात्र का बयान लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। नगर थाना पुलिस ने बताया कि गोली लगा हुआ एक छात्र अस्पताल आया है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें