फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2025 : बिहार की देवघर नगरी में क्या है सावन पर इंतजाम, देखने पहुंचे पर्यटन मंत्री तो दिया निर्देश

Thu, 26 Jun 2025 06:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News : 11 जुलाई से सावन शुरू है और 14 जुलाई को पहली सोमवारी है। ऐसे में, बिहार की देवघर नगरी कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ धाम में तैयारी तेज हो गई है।
विज्ञापन
शिव भक्तों के लिए खास इंतजाम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की 'देवघर नगरी' कहे जाने वाले बाबा गरीब नाथ मंदिर में इस सावन के महीने में शिव भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। राज्य के पर्यटन विभाग के मंत्री और बीजेपी नेता राजू कुमार सिंह ने बताया कि भक्तों की सेवा और सुविधाओं में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने बाबा के भक्तों के लिए खास तैयारी और इंतजाम किए हैं, जिसमें बाबा गरीब नाथ धाम मंदिर से लेकर पहलेजा घाट तक विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन


कांवरिया पथ पर बनेंगे पाँच जर्मन टेंट, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने बताया कि इस बार कांवरिया पथ मार्ग पर पाँच जर्मन टेंट का निर्माण कराया जा रहा है। इन टेंटों में भक्त रुककर सांस्कृतिक कार्यक्रम सुन सकेंगे और बाबा का दर्शन व जलाभिषेक कर सकेंगे। ये विशेष इंतजाम पहलेजा घाट के बाद बिठौली, भगवानपुर, तुर्की और फिर शहर के प्रवेश मार्ग रामदयालु नगर में किए जाने हैं। इसे लेकर पर्यटन विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। 
उन्होंने बताया कि इन ठहराव स्थलों पर शुक्रवार से लेकर रविवार तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति भजन का आयोजन कराया जाएगा, ताकि भक्त आनंदित होकर बाबा का जलाभिषेक कर सकें।
विज्ञापन


ध्वनि प्रदूषण पर भी रहेगा ध्यान
ध्वनि प्रदूषण पर रोक को लेकर मंत्री राजू सिंह ने कहा कि वे इस पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल उच्च श्रेणी के तेज साउंड पर रोक रहेगी, जबकि मधुर और कम ध्वनि वाले भजनों पर कोई पाबंदी नहीं होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस बार भक्तों के लिए बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी, जिसके लिए खास तैयारी की गई है। मंत्री ने कहा कि वे भक्तों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।

शिव भक्तों के लिए खास इंतजाम

 

शिव भक्तों के लिए खास इंतजाम

 

शिव भक्तों के लिए खास इंतजाम

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें