फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime : मुजफ्फरपुर में दामाद बना हैवान, सास पर धारदार हथियार से किया वॉर; हत्या की जांच में जुटी पुलिस

Mon, 10 Nov 2025 05:13 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: दामाद ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। धारदार हथियार से सास पर जनालेवा हमला करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें हत्याकांड की दर्दनाक कहानी। 
 
विज्ञापन
सास की दामाद ने किया निर्मम तरीके से हत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में एक बड़ी सनसनी खेज घटना हुई है, जहां पर एक सनकी दामाद ने सोनी सास की धारदार हथियार से काट डाला। घटना के बाद महिला की मौत पर मौत हो गई है। वहीं, घटना के बाद आरोपी दामाद मौके से भागने में सफल रहा है। यह घटना मनियारी थाना क्षेत्र के चैनपुर वाजिद गांव की बताई जा रही है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई
वारदात की भनक लगते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची मनियारी थाना की पुलिस मामले की जांचकर आगे की करवाई में जुटी हुई है। मृतका की पहचान शकीला खातून के रूप में किया गया है। जबकि आरोपी दामाद की पहचान मोहम्मद नौशाद के रूप में किया गया है।

किया जानलेवा हमला
इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आरोपी दामाद बीते कई दिनों से घर में विवाद कर रहा था, घटना से पहले सास शकीला खातून घर के बाहर में धान को काट रही थी। इसी दौरान में आरोपी दामाद आया और वह अपना आपा खो बैठा और फिर उसने घर में रखे हुए धारदार हथियार चापर (बड़ा चाकू) से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Shahnawaz Hussain: 'मुसलमान रिझने वाली कौम नहीं, औवेसी भड़काऊ भाईजान हैं', खास बातचीत में बोले शाहनवाज हुसैन
विज्ञापन


सास का गला काट दिया, जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई। इस पूरे मामले में ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया है कि एक बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है। घटना को मृतका के दामाद के द्वारा अंजाम दिया है और फिर वह मौके से भागने में सफल रहा है। अभी आरोपी दामाद फरार हो गया है मौके पर एफएसएल की टीम पहुंच कर जांच कर रही है जल्द ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा।

 

 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें