फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नकली नोटों के बड़े गिरोह का खुलासा, 500 के 28 जाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 10:18 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर गांव में पुलिस ने नकली नोटों के कारोबार का खुलासा करते हुए 500 रुपये के 28 जाली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी करीब 20 हजार रुपये के नकली नोट लेकर आया था, जिनमें से छह हजार रुपये बाजार में खपा चुका था।
विज्ञापन
नकली नोट के साथ तस्कर अरेस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर गांव में पुलिस ने नकली नोटों के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने 500 रुपये के 28 जाली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी करीब 20 हजार रुपये के नकली नोट लेकर आया था। इनमें से छह हजार रुपये के नोट वह स्थानीय बाजार में खपा चुका था, जबकि 14 हजार रुपये के नकली नोट पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। शुरुआती जांच में इस कारोबार के पीछे संगठित गिरोह के सक्रिय होने की बात सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह का नेटवर्क दूसरे राज्यों और सीमावर्ती जिलों तक फैला हुआ है।

बाजार में नकली नोट चलाने की मिली थी सूचना

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हुस्सेपुर जोड़ाकांही गांव में एक व्यक्ति नकली नोटों का इस्तेमाल कर रहा है। वह स्थानीय बाजार और लोगों के बीच जाली नोट देकर उन्हें खपाने की कोशिश कर रहा था। सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ सरैया अभिजित कौर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

छह हजार रुपये के नकली नोट बाजार में खपा चुका था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी करीब 20 हजार रुपये के जाली नोट लेकर आया था। इसमें से छह हजार रुपये के नकली नोट वह बाजार में चला चुका था। बाकी 14 हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए। बरामद नोट 500 रुपये के हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने किन लोगों को नकली नोट दिए और बाजार में अब तक कितने जाली नोट खपाए जा चुके हैं।

नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े लोगों से संपर्क की आशंका

ग्रामीण एसपी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में नकली नोटों की आपूर्ति करने वाले कई अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली है। जांच में संगठित गिरोह के काम करने की आशंका सामने आई है। गिरोह के संपर्क नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े कुछ लोगों से होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, पुलिस अभी इन संपर्कों और नकली नोटों की सप्लाई के स्रोत की पुष्टि करने में जुटी है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान स्थानीय और दूसरे राज्यों के कुछ लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस उनकी भूमिका और गिरोह से जुड़े होने की जानकारी जुटा रही है। जांच अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि नकली नोट कहां से लाए गए और किन लोगों के जरिए स्थानीय बाजार में पहुंचाए जा रहे थे।

गिरोह के नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच के लिए विशेष टीम गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया है। टीम गिरोह के अन्य सदस्यों, बाजार में नकली नोट खपाने वाले लोगों और इस कारोबार में शामिल आरोपियों की तलाश करेगी। इसके लिए तकनीकी जांच के साथ नकली नोटों की सप्लाई चेन और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस इस मामले में अन्य एजेंसियों को भी जानकारी देगी, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। पुलिस का लक्ष्य गिरोह की जड़ तक पहुंचकर उसके सक्रिय सदस्यों और मुख्य संचालकों को पकड़ना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें