फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बाइक रोककर नाइट गार्ड पर हमला! पिस्तौल की बट से तोड़ी नाक; सोने की चेन, नकदी और मोबाइल लूटने का आरोप

Sat, 18 Jul 2026 10:42 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में एक नाइट गार्ड ने कुछ लोगों पर पिस्तौल के बल पर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि आरोपियों ने नकदी, सोने की चेन और मोबाइल छीन लिए तथा विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश की। 
विज्ञापन
हमले में घायल नाइट गार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के रजवाड़ा निवासी खुर्शीद आलम ने आरोप लगाया है कि ड्यूटी से लौटने के दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर मारपीट की और लूटपाट की। पीड़ित ने इसी गांव के रवि कुमार समेत अन्य लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपियों ने पिस्तौल की बट से हमला कर उनकी नाक तोड़ दी। घटना के बाद वह काफी दहशत में हैं। किसी तरह वहां से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने नाराजगी जताई।

विज्ञापन


पिस्तौल दिखाकर रोका फिर की मारपीट
पीड़ित खुर्शीद आलम ने बताया कि वह एक सरकारी स्कूल में नाइट गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। वह अपनी बाइक से निजी काम से ईशाछपड़ा चौक जा रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें रोक लिया और पिस्तौल की बट से उनकी पिटाई कर दी।

नकदी, सोने की चेन और मोबाइल लूटने का आरोप
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उनकी जेब से 38,250 रुपये नकद, करीब 1.5 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन और लगभग 50 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन छीन लिए। विरोध करने पर आरोपियों ने हत्या की नीयत से उनके गले में गमछा लपेट दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस के सामने भी हथियार का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नेपाल की बारिश से उत्तर बिहार में बाढ़ का कहर! बागमती के बहाव में 50 फीट सड़क बही, गांव का संपर्क टूटा
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
साहेबगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल का इलाज कराया गया है। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें