फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शादी में DJ विवाद बना खूनी खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार; हत्या में इस्तेमाल हथियार झाड़ियों से बरामद

Sat, 27 Jun 2026 09:13 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Murder: मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान रंजीत कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि डीजे पर गाना बजाने और खाने-पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुई रंजीत कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने और खाने-पीने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इसके बाद रंजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले मृतक और मुख्य आरोपित समेत अन्य लोग साथ बैठकर शराब पी रहे थे। बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि डीजे संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद इस्तेमाल किए गए हथियार को झाड़ियों के बीच जमीन में छिपा दिया गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर किया खुलासा
ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि 25 जून की सुबह करजा थाना क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में मुसहरी थाना क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल तथा डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के बहनोई के बयान पर करजा थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल का गठन किया गया।

चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले तुर्की थाना क्षेत्र निवासी विक्की कुमार और पानापुर करियात थाना क्षेत्र निवासी रामबाबू सहनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद करजा थाना क्षेत्र के नीरज कुमार और धीरज कुमार उर्फ गोलू को भी हिरासत में लिया गया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन


झाड़ियों में छिपाया था देशी पिस्टल और कट्टा
पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से देशी पिस्टल और कट्टा झाड़ियों के बीच जमीन में छिपा दिया गया था। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हथियार बरामद कर लिया है। बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग से एक और मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: पहले हाईटेक निबंधन कार्यालय में नई व्यवस्था शुरू, रजिस्ट्री सिस्टम में बड़ा बदलाव; नए सर्किल रेट लागू
विज्ञापन


डीजे पर गाना बजाने के विवाद ने ली जान
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर मृतक और डीजे संचालक विक्की कुमार के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में तनाव पैदा हो गया। इसके बाद विक्की कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर रंजीत कुमार को गोली मार दी। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें