फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रेल यात्री के मोबाइल की चोरी कर UPI से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, बांका से आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Mar 2026 07:51 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने ट्रेन यात्रियों के चोरी हुए मोबाइल फोन के जरिए यूपीआई बनाकर बैंक खातों से पैसे निकालने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में बांका से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने चोरी किए गए मोबाइल फोन से यूपीआई जनरेट कर असली खाताधारकों के खाते से पैसे निकालने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने बांका जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. शाबीर, अलीगंज (बांका) निवासी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


चलती ट्रेन में चोरी करते थे आरोपी
बताया जा रहा है कि यह गिरोह चलती ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी कर लेता था और उसमें छेड़छाड़ कर खाताधारक के नाम से नया यूपीआई बनाकर उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लेता था। रेल पुलिस की विशेष टीम अब तक इस गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस संबंध में मुजफ्फरपुर रेल डीएसपी मुख्यालय निधि कुमारी ने जानकारी दी।

कैसे हुआ मामला का खुलासा?
दरअसल, 9 सितंबर 2025 को सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र निवासी ब्रोजैन विश्वास ने छपरा में मोबाइल चोरी और खाते से अवैध निकासी के मामले में रेल थाना, मुजफ्फरपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद रेल पुलिस ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। इस दौरान पीड़ित के खाते से निकाले गए 1.78 लाख रुपये में से 77,251 रुपये को कोर्ट के आदेश पर होल्ड करा दिया गया है। रेल पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्या खत्म होगी बिहार से पूर्ण शराबबंदी? औरंगाबाद की सभा में CM नीतीश की चुप्पी के मायने
विज्ञापन


आरोपी कैसे करते थे ठगी?
जांच के दौरान पता चला कि चोरी किए गए मोबाइल से यूपीआई बनाकर एक नया मोबाइल खरीदा गया था। उस मोबाइल के IMEI और CDR के आधार पर एक अन्य नंबर का पता चला, जो वैशाली जिले के कटहरा थाना क्षेत्र निवासी मो. नौशाद अंसारी का था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ के दौरान उसने अपने एक अन्य सहयोगी का नाम बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले में रेल डीएसपी मुख्यालय निधि कुमारी ने बताया कि चोरी किए गए मोबाइल फोन से यूपीआई जनरेट कर खातों से पैसे उड़ाने वाले गिरोह के एक सदस्य को बांका जिले से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरोह पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और तकनीकी टीम की मदद से पुलिस इसकी जड़ तक पहुंचने में सफल हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें