फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पशु तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 मवेशियों को कराया मुक्त; 22 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2026 10:06 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के फकुली चेकपोस्ट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रकों से 62 मवेशियों को बरामद किया है। इनमें दो मवेशियों की मौत हो चुकी थी, जबकि 60 को सुरक्षित मुक्त कराया गया। मामले में उत्तर प्रदेश के 22 कथित पशु तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पशु तस्करी का भंडाफोड़, 22 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में अवैध पशु तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस ने फकुली थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। फकुली चेकपोस्ट पर मुजफ्फरपुर-पटना एनएच-722 के समीप सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने तीन ट्रकों में ठूंस-ठूंसकर लादे गए 62 मवेशियों को बरामद किया। इनमें से दो मवेशियों की मौत हो चुकी थी, जबकि 60 मवेशियों को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया।

पुलिस ने मौके से मवेशियों से लदे तीन ट्रकों को जब्त कर लिया और उत्तर प्रदेश के 22 कथित पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में लखनऊ, कानपुर और मैनपुरी के निवासी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी बिहार के रास्ते अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन कर रहे थे। आशंका है कि इन्हें किशनगंज के रास्ते बांग्लादेश ले जाकर तस्करी की योजना थी, जिसे पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह खुद को दूध कारोबारी बताकर मवेशियों की तस्करी करता था। जांच के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे दूध का कारोबार करते हैं और वैशाली जिले से मवेशी खरीदकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस को उनके बयान पर संदेह हुआ, क्योंकि यदि मवेशियों को उत्तर प्रदेश ले जाना था, तो उन्हें मुजफ्फरपुर की ओर क्यों लाया जा रहा था।

नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही पुलिस

विज्ञापन

इसके अलावा, ट्रकों में बड़ी संख्या में बूढ़े और दूध नहीं देने वाले मवेशी पाए गए। मवेशियों की स्थिति भी बेहद खराब थी। इन तथ्यों के आधार पर पुलिस को तस्करी की आशंका हुई और तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब इस गिरोह और इसके नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है।

फकुली थाना प्रभारी कृष्णकांत मिश्रा ने बताया कि तीनों ट्रकों में मवेशियों को अमानवीय तरीके से ठूंसकर लादा गया था। सभी मवेशियों को मुक्त करा लिया गया है तथा मौके से 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी, लखनऊ और कानपुर के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar: बिहार को मिली बड़ी सौगात, खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग होगा फोरलेन; पीएम मोदी ने दी जानकारी

सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अवैध अंतरराज्यीय पशु परिवहन से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और पूरे तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अन्य राज्यों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दुधारू पशु बताकर उनकी तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया।

 

पशु तस्करी का भंडाफोड़

 

पशु तस्करी का भंडाफोड़

 

पशु तस्करी का भंडाफोड़

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें