फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गांधी जयंती पर खादी को बढ़ावा देने का आह्वान, मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता बोले- देशी चीजों को अपनाएं

Thu, 02 Oct 2025 02:23 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

राज्य सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने महात्मा गांधी जन्मोत्सव के अवसर पर खादी को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए खादी का उपयोग जरूरी है।
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग के मंत्री और बीजेपी नेता केदार प्रसाद गुप्ता - फोटो : अमर उजाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री और बीजेपी नेता केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए खादी को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आज महात्मा गांधी का जन्मोत्सव है और गांधी जी ने खादी एवं ग्रामोद्योग को आगे बढ़ाने का काम किया था।
विज्ञापन


मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा, "देश को अगर आगे बढ़ाना है तो हर भारतीय को देशी कपड़े, खादी के कपड़े का इस्तेमाल करना सीखना चाहिए। आज हम गांधी जी के सपने को पूरा करने का काम कर रहे हैं, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे साकार कर रहे हैं। यह खत्म हो चुकी विरासत अब फिर से जीवित हो गई है।"

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उन्होंने खुद अपने लिए खादी के कपड़े खरीदे और आम जनता से भी अपील की कि वे देशी चीज़ों को बढ़ावा दें, ताकि देश आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और उनके प्रयास का परिणाम आज पूरे देश और दुनिया में नजर आ रहा है।"
विज्ञापन


केदार प्रसाद गुप्ता ने खादी की दुकान में महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण भी किया। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी ताकि विदेशी चीज़ों पर हमारी निर्भरता कम हो सके। पीएम नरेंद्र मोदी देश के शिल्पकार हैं और उनके जन्मदिन को हम सब मिलकर पखवाड़ा के रूप में मना रहे हैं।"

ये भी पढ़ें- लव जिहाद: बहन बनाकर शादी के लिए डाला दबाव, इस्लाम अपनाने के लिए किया प्रताड़ित, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

उन्होंने कहा कि आज महात्मा गांधी का जन्मदिन है और इसी दिन खादी के कपड़े को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मंत्री ने आगे कहा कि आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है क्योंकि आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का शताब्दी वर्ष है। इस उपलक्ष्य में देशभर की शाखाओं में उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि RSS देश के हर विपदा में खड़ा होकर देश को समस्याओं से निजात दिलाने का काम करता है। चाहे वह बाढ़, भूकंप, सुनामी या अन्य प्राकृतिक आपदाएं हों, संघ ने हमेशा सामाजिक क्षेत्र में योगदान दिया है।
विज्ञापन


केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा, "जो लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर सवाल करते हैं, उन्हें पहले इसके कार्य को देखना चाहिए। क्या कोई अन्य संगठन देश पर आई किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा में खड़ा रहा है?"

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें