फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेज रफ्तार वाहन ने प्लाईवुड स्टाफ को रौंदा, इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 04 Jan 2026 10:11 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में कोडरकट्टा एनएच-27 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 52 वर्षीय प्रभु चौधरी को रौंद दिया, जो प्लाईवुड फैक्ट्री से ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
मृतक प्रभु चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कोडरकट्टा एनएच-27 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 52 वर्षीय प्रभु चौधरी को रौंद दिया, जो प्लाईवुड फैक्ट्री में काम खत्म करके घर लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल प्रभु चौधरी को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतक के परिवार में मातम छा गया है और परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं। प्रभु चौधरी के परिजन संजय कुमार ने बताया कि वह रोज की तरह ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया।

पढ़ें: वैशाली में हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकनिक मनाने आए युवक की हुई थी पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


मोतीपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। परिजन की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा जिले में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहन चालकों के प्रति चेतावनी का विषय बन गया है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें