फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में प्लंबर की मौत, ननिहाल से घर लौटते वक्त हुआ हादसा; परिजन बेसुध

Wed, 02 Jul 2025 02:56 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: मृतक के मामा मोहन पंडित ने बताया कि उमेश प्लंबिंग का काम करता था। वह मंगलवार रात ननिहाल आया था और सुबह घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
प्लंबर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक प्लंबर की मौत हो गई। मृतक की पहचान वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के निवासी उमेश पंडित (30 वर्ष) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उमेश पंडित मंगलवार को अपने ननिहाल कुढ़नी थाना क्षेत्र के चंद्रहट्टी गांव आया हुआ था। बुधवार सुबह वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था तभी बलिया ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पढ़ें: पटना में तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात हाइवा ट्रक ने पैदल जा रहे अधेड़ को कुचला, मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम    

मृतक के मामा मोहन पंडित ने बताया कि उमेश प्लंबिंग का काम करता था। वह मंगलवार रात ननिहाल आया था और सुबह घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


कुढ़नी थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें