फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी को बताया दलित विरोधी, राहुल गांधी को दी खुली चुनौती

Sun, 15 Jun 2025 02:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

प्रशांत किशोर ने मुजफ्फरपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार की राजनीति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी पर आरोप लगाया कि उनका परिवार दलितों का केवल राजनीतिक इस्तेमाल करता है और असल में दलित विरोधी है।
 
विज्ञापन
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि वे पिछले कुछ दिनों से बिहार में बदलाव के अभियान को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वही बिहार है जहां जयप्रकाश नारायण (जेपी) ने क्रांति की शुरुआत की थी, लेकिन आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जेपी ने 50 साल पहले जिस बदलाव की शुरुआत सिताब दियारा से की थी, उसी स्थान से उन्होंने भी अपने अभियान की शुरुआत की है। प्रशांत किशोर ने बिहार की वर्तमान स्थिति की तुलना 1970 के दशक के हालात से की और कहा कि राज्य आज भी देश के गरीब और पिछड़े राज्यों में शामिल है। उन्होंने जन सुराज को समस्याओं से निकलने का एक विकल्प बताते हुए कहा कि लोग इस मुहिम से जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन


'मंत्री मंगल पांडे रेपिस्ट से भी बड़े दोषी'
कुढ़नी रेप कांड को लेकर पीके ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक बलात्कार की घटना नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का गंभीर मामला है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को इस पूरे मामले का सबसे बड़ा दोषी करार दिया।
उन्होंने बताया कि जन सुराज के कार्यकर्ता सबसे पहले पीएमसीएच में पीड़िता से मिलने पहुंचे थे। पीके ने कहा कि मंगल पांडे के मंत्री रहते हुए ये घटना हुई और बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जरूरत पड़ी तो जन सुराज पटना में प्रदर्शन करेगा और मंगल पांडे को इस्तीफा देना ही होगा।
विज्ञापन


'शांभवी चौधरी के परिवार ने दलितों का इस्तेमाल किया सत्ता के लिए'
समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि उनका परिवार दलित विरोधी रहा है और दलित नाम का सिर्फ राजनीतिक इस्तेमाल करता है। उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी पहले खुद मंत्री बने, फिर बेटी को सांसद और दामाद को न्यायिक पद दिलाया। उन्होंने सवाल किया कि अगर वाकई दलितों के लिए काम किया है तो बताएं कि कितने दलित बच्चों की जिंदगी बदली है? पीके ने आंकड़े देते हुए कहा कि आज भी बिहार में सिर्फ 3% दलित बच्चे ही 12वीं तक की पढ़ाई पूरी कर पाते हैं।

यह भी पढ़ें: 50 साल के शख्स का शव मिलने से हड़कंप, पार्टी में गया था, वापस नहीं लौटा; मौसेरे भाई पर लगा आरोप

'अशोक चौधरी को खुली चुनौती'
प्रशांत किशोर ने मंत्री अशोक चौधरी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों को बताएं। उन्होंने कहा कि वह अपने दम पर अशोक चौधरी के इलाके में उनसे ज्यादा लोगों को अपनी ओर खींच सकते हैं।
उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक की आलोचना कर सकते हैं, तो अशोक चौधरी की औकात क्या है। पीके ने तंज कसते हुए कहा कि यदि उनके बयानों से कोई आपत्ति है तो उन पर मानहानि का मुकदमा किया जाए।
विज्ञापन


'बिहार में अकेले लड़ने की हिम्मत है तो दिखाएं'
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस अब झोला ढोने वाली पार्टी बन गई है। पहले लालू यादव का झोला उठाती थी, अब तेजस्वी यादव का। उन्होंने सवाल उठाया कि तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने बिहारियों को 'पैदाइशी मजदूर' कहा, उस पर राहुल गांधी ने कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी? पीके ने चुनौती दी कि अगर राहुल गांधी में हिम्मत है तो बिहार में अकेले चुनाव लड़ें।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें