फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए मंगवाए गए बुलडोजर, लोगों ने चढ़कर लगाए नारे

Mon, 03 Nov 2025 05:42 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar Election:  रोहन कुमार ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का भाषण सुनना बेहद प्रेरणादायक है। पहले उन्हें सिर्फ टीवी पर देखते थे, लेकिन आज उन्हें करीब से देखकर बहुत खुशी हुई। उनके बुलडोजर मॉडल पर चढ़कर फोटो खिंचवाना हमारे लिए यादगार पल है।
विज्ञापन
सीएम योगी को देखने बुलडोजर से पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के क्लब मैदान में आयोजित जनसभा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। योगी आदित्यनाथ के संबोधन के दौरान भीड़ में उत्साह का आलम ऐसा था कि कई लोग उनके प्रतीक बन चुके बुलडोजर पर चढ़कर सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाने लगे।

सभा स्थल पर मौजूद लोगों ने नारे लगाए योगी हैं तो अपराधी खौफ में हैं। लोगों ने कहा कि यूपी की तरह बिहार में भी अपराधियों और माफियाओं पर बुलडोजर चलना चाहिए। स्थानीय निवासी पिंटू कुमार ने कहा कि एम योगी अपराधियों के लिए खौफ का दूसरा नाम हैं। जिस तरह उन्होंने यूपी में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है, वैसा ही नेतृत्व बिहार को भी चाहिए।

विज्ञापन


पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे पटना, कहा- बिहार चुनाव में इस बार झूठे लोगों को सबक सिखाएंगे मतदाता

वहीं रोहन कुमार ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का भाषण सुनना बेहद प्रेरणादायक है। पहले उन्हें सिर्फ टीवी पर देखते थे, लेकिन आज उन्हें करीब से देखकर बहुत खुशी हुई। उनके बुलडोजर मॉडल पर चढ़कर फोटो खिंचवाना हमारे लिए यादगार पल है। सभा में मौजूद लोगों ने कहा कि देश में दो नेताओं की सभाएं ऐतिहासिक मानी जाती हैं। एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।लोगों का कहना था कि योगी आदित्यनाथ ने अपराध और माफिया पर जिस तरह नकेल कसी है, वही कारण है कि उन्हें आज “बुलडोजर बाबा” कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें