फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एम्बुलेंस में सुविधाओं की कमी पर भड़के परिजन, चालक की पिटाई, वाहन में की तोड़फोड़; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 22 Jun 2026 07:54 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित चिकित्सा मंडी में अस्पताल से रेफर किए गए एक गंभीर मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस में सुविधाओं की कमी को लेकर परिजनों और चालक के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर परिजनों ने एम्बुलेंस चालक के साथ मारपीट की और वाहन के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में एम्बुलेंस चालक और मरीज के परिजनों के बीच मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित चिकित्सा मंडी में अस्पताल से रेफर मरीज के परिजनों और एम्बुलेंस चालक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हो गई। इस दौरान परिजनों ने एम्बुलेंस के शीशे तोड़ दिए और चालक के साथ मारपीट की। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सुविधा को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, अस्पताल से रेफर किए गए एक गंभीर मरीज को एम्बुलेंस से घर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मरीज की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने एम्बुलेंस में डॉक्टर और कंपाउंडर की व्यवस्था की मांग की। जब उन्हें पता चला कि एम्बुलेंस में ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है तो विवाद शुरू हो गया।

एम्बुलेंस चालक ने बताई अपनी बात

पीड़ित एम्बुलेंस चालक उपेंद्र कुमार ने बताया कि वह गंभीर मरीज को अस्पताल से लेकर उसके घर जा रहे थे। रास्ते में मरीज की हालत को देखते हुए परिजनों ने डॉक्टर और कंपाउंडर की मांग शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जिस एम्बुलेंस की बुकिंग हुई थी उसमें केवल ऑक्सीजन और कुछ जरूरी दवाओं की व्यवस्था थी। डॉक्टर या मेडिकल स्टाफ की कोई व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने परिजनों से कहा कि यदि ऐसी सुविधा की जरूरत थी तो इसकी जानकारी अस्पताल में ही पहले तय करनी चाहिए थी।

ये भी पढ़ें- Bihar News: 'निशांत कुमार ही करेंगे जदयू का नेतृत्व', नीतीश कुमार के करीबी संजय और श्रवण ने बता दी सारी बात

विज्ञापन


उपेंद्र कुमार के अनुसार, इसके बाद परिजनों ने मरीज को वापस अस्पताल ले जाने को कहा। जब एम्बुलेंस वापस अस्पताल पहुंची तो परिजन नाराज हो गए और आक्रोश में एम्बुलेंस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही उनके साथ मारपीट भी की गई। उन्होंने मांग की कि परिजनों द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई कराई जाए।

मरीज के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं मरीज के परिजनों का कहना है कि एम्बुलेंस में गंभीर मरीज के लिए जरूरी सुविधाएं मौजूद नहीं थीं। उनका आरोप है कि एम्बुलेंस में बेसिक मेडिकल व्यवस्था तक नहीं थी, जिसके कारण मरीज की तबीयत और खराब हो गई।
परिजनों का कहना है कि गंभीर मरीज की देखभाल के लिए कोई मेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं था। इसी वजह से उन्होंने मरीज को वापस अस्पताल ले जाने की बात कही। उनका आरोप है कि इसी दौरान एम्बुलेंस चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी

ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विपिन रंजन ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया है। दोनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से नाराज एम्बुलेंस चालक ने अपनी एम्बुलेंस खड़ी कर दी है और फिलहाल सेवा बंद कर दी है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें