फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 19 Oct 2025 04:21 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: घटना के बाद मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका के पिता मोहम्मद खलील अंसारी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर ससुराल वालों ने आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
नव विवाहिता की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरमा गांव में रविवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान मुसहरी थाना क्षेत्र के छपरा गांव निवासी मोहम्मद खलील अंसारी की 19 वर्षीय पुत्री नेहा खातून के रूप में की गई है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच (मेडिकल कॉलेज) भेज दिया।

घटना के बाद मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका के पिता मोहम्मद खलील अंसारी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर ससुराल वालों ने आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है।

उन्होंने बताया कि नेहा की शादी 5 अप्रैल 2025 को कुढ़नी थाना क्षेत्र के निवासी मोहम्मद यूनुस से धूमधाम से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर नेहा पर अत्याचार करने लगे थे। पिता के अनुसार, नेहा फोन पर उन्हें बताती थी कि उसके साथ मारपीट की जा रही है और दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है।

विज्ञापन


पढे़ं: नदी में नहाने गया किशोर डूबा, दोस्तों के साथ घूमने गया था; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

रविवार को ससुराल वालों ने फोन कर सूचना दी कि नेहा ने आत्महत्या कर ली है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग उनसे उलझ गए और गाली-गलौज करने लगे। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए और पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की जा रही थी।

थाना प्रभारी पुनीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) को भी बुलाया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें