फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: महानवमी पर इंसानियत हुई शर्मसार, झाड़ियों में फेंकी मिली नवजात बच्ची; पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

Tue, 20 Oct 2026 03:55 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के बोचहा थाना क्षेत्र में झाड़ियों में फेंकी गई नवजात बच्ची को पुलिस ने सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। बच्ची को छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
नवरात्रि पर झाड़ियों में मिली बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र में जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जा रही है और महानवमी पर कन्या पूजन हो रहा है, वहीं मुजफ्फरपुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के बोचहा थाना क्षेत्र में किसी ने एक नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया। बच्ची को किसने और कब वहां छोड़ा, इसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है।

जानकारी के अनुसार, झाड़ियों के पास से गुजरते समय बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए नवजात बच्ची को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज शुरू किया गया। फिलहाल बच्ची की हालत और स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


पढे़ं: किन विभागों के अफसरों-कर्मियों पर निगरानी की नजर? घूसखोरों के पकड़ाने का खतरा कहां, देखें ट्रेंड

गौरतलब है कि कन्या पूजन की परंपरा के बीच सामने आई इस घटना ने समाज के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ छोटी बच्चियों को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है, वहीं दूसरी तरफ एक नवजात बच्ची को इस तरह असहाय छोड़ देना सामाजिक संवेदनहीनता को उजागर करता है। यह घटना कन्या की सुरक्षा और उसके प्रति समाज की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाती है।

फिलहाल नवजात बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है। उसे झाड़ियों में छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान और घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में बोचहा थाना प्रभारी ने बताया कि नवजात बच्ची को झाड़ियों से बरामद किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें