फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: मुजफ्फरपुर में एनडीए नेताओं का तेजस्वी-लालू पर हमला, कहा- नौकरी के बदले गरीबों से ली थी जमीन

Wed, 22 Oct 2025 08:05 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar Election: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव अब झूठ बोलने में लगे हैं। उनके पिता ने सरकारी नौकरी देने के नाम पर गरीबों की जमीन तक ले ली थी। यह जमीन उनके बेटे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और मीसा भारती समेत अन्य बच्चों के नाम कर दी गई थी।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव पर बरसे एनडीए के दिग्गज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायघाट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभा में भाजपा और जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने महागठबंधन और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजद के पूर्व अध्यक्ष लालू यादव ने नौकरी देने के नाम पर गरीबों से जमीन ली थी, जबकि आज उनके बेटे तेजस्वी यादव झूठ की खेती में लगे हुए हैं।

जदयू की प्रत्याशी कोमल सिंह के पक्ष में आयोजित जनसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, तथा उत्तर प्रदेश की डिप्टी सीएम और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव अब झूठ बोलने में लगे हैं। उनके पिता ने सरकारी नौकरी देने के नाम पर गरीबों की जमीन तक ले ली थी। यह जमीन उनके बेटे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और मीसा भारती समेत अन्य बच्चों के नाम कर दी गई थी, जिसका मामला आज भी कोर्ट में चल रहा है। अगर ये लोग नौकरी देंगे तो फिर जमीन भी ले लेंगे।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब प्रखंड प्रमुख के रिश्तेदार का शव मिला, इलाके में सनसनी

नित्यानंद राय ने कहा

विज्ञापन

तेजस्वी यादव और उनके दल झूठ की खेती कर रहे हैं। इनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। 15 साल उनके पिता के कार्यकाल में बिहार ने देखा और महसूस किया है। इस बार चुनाव का परिणाम बेहद चौंकाने वाला होगा। यह लोग मायावी हैं और समाज में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। एनडीए नेताओं ने कहा कि बिहार में इस बार ऐसा तीर चलने वाला है कि महागठबंधन और इसके घटक दल पूरी तरह प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें