फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2025: दूसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, माता ब्रह्मचारिणी के जयकारों से गूंजा मुजफ्फरपुर

Tue, 23 Sep 2025 09:30 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के राजराजेश्वरी देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं, शहर के प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर जय माता दी के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
नवरात्रि के दूसरे दिन उमड़े भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र पर्व का आज दूसरा दिन बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस बार नवरात्र 10 दिनों तक चलेंगे। दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि माता ब्रह्मचारिणी की उपासना से भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर ओर जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। मंदिरों में विशेष सजावट और भक्ति-भाव का माहौल देखने को मिला। देवी पुराण के अनुसार, नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी के पूजन और दर्शन से साधक को तप, त्याग, संयम और सदाचार की प्राप्ति होती है।

मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब
मुजफ्फरपुर के राजराजेश्वरी देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं, शहर के प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर "जय माता दी" के नारों से गूंज उठा।

विज्ञापन


पढे़ं: भीषण सड़क हादसे में घायल इंजीनियर की मौत, BPSC की परीक्षा देकर लौट रहा था; तभी हुआ हादसा

मंदिर के पुजारियों के अनुसार, यह देवी मंदिर अपने आप में विशेष महत्व रखता है। यहां न केवल नवरात्र में, बल्कि सालभर अलग-अलग जिलों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और माता से अपनी मनोकामना मांगते हैं। मान्यता है कि यहां आने वाले भक्तों की हर मुराद पूरी होती है।

विशेष इंतजाम
नवरात्र को लेकर मंदिरों में खास इंतजाम किए गए हैं। सुबह 5 बजे से मंदिरों के पट खोल दिए जाते हैं और नवरात्र में दिनभर खुले रहते हैं। भक्तों की सुविधा के लिए कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को कठिनाई न हो। भक्त माता के दर्शन और विशेष पूजन में शामिल होकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें