फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नगर निगम की बैठक में बवाल, पार्षदों ने नगर आयुक्त का किया बहिष्कार; जमीन पर बैठकर दिया धरना

Sat, 22 Aug 2026 04:21 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर नगर निगम की बोर्ड बैठक शनिवार को विकास कार्यों को लेकर हुए जोरदार हंगामे की भेंट चढ़ गई। जर्जर सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट, सफाई और नाला व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने नगर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और बैठक कक्ष में धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन
हंगामा की भेंट चढ़ी नगर निगम बैठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर नगर निगम की शनिवार को हुई बोर्ड की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। करोड़ों रुपये की राशि उपलब्ध होने के बावजूद शहर में विकास कार्यों की रफ्तार सुस्त होने का मुद्दा बैठक में जोरदार तरीके से उठा। जर्जर सड़कें, टूटे स्लैब, खराब स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। नाराज पार्षदों ने नगर आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके बहिष्कार का नारा लगाया और बाद में बैठक कक्ष में ही जमीन पर बैठकर धरना शुरू कर दिया।

बैठक शुरू होते ही पार्षद अपनी सीटों से उठकर बीच में आ गए और शहर की बदहाल व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने लगे। पार्षदों का कहना था कि निगम के पास पर्याप्त राशि होने के बावजूद वार्डों में जरूरी काम नहीं हो रहे हैं। इससे उन्हें लगातार जनता की नाराजगी झेलनी पड़ रही है।

हंगामे के दौरान पार्षदों ने नगर आयुक्त के बहिष्कार का नारा लगाया। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए कहा कि व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। इसके बावजूद पार्षद अपनी मांगों पर अड़े रहे। पार्षदों ने कहा कि वे अपने-अपने वार्ड में विकास कार्य कराना चाहते हैं, लेकिन निगम स्तर से योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए पहल नहीं हो रही है। उनका आरोप था कि काम कराने के लिए बार-बार कहने के बावजूद योजनाएं फाइलों में अटकी हुई हैं। एक वार्ड पार्षद ने कहा कि ऐसा बोर्ड उन्होंने कहीं नहीं देखा है, इसलिए आज की बैठक का बहिष्कार कर रहे हैं।

वहीं, पार्षदों के हंगामे और विरोध को देखते हुए मेयर और नगर आयुक्त ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए 72 घंटे के भीतर पहल की जाएगी। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर संबंधित स्तर पर कार्रवाई का भी भरोसा दिया गया। इसके बाद मामला शांत कराने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: 22 एकड़ सरकारी जमीन का कथित खेल! 230 लोगों के नाम कर दी रजिस्ट्री-जमाबंदी; जांच की मांग

पार्षदों ने सबसे ज्यादा नाराजगी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर जताई। उनका कहना है कि शहर के कई हिस्से पिछले करीब आठ महीने से अंधेरे में हैं।

बैठक में शामिल पार्षदों का कहना था कि जब नगर निगम के पास 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध है तो विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में देरी क्यों हो रही है। उनका कहना था कि राशि उपलब्ध होने के बावजूद सड़क, नाला, स्ट्रीट लाइट और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं पर काम नहीं होगा तो इसका खामियाजा सीधे शहर के लोगों को भुगतना पड़ेगा। इसी मुद्दे को लेकर सभी वार्ड पार्षद विरोध कर रहे हैं।

हंगामा की भेंट चढ़ी नगर निगम बैठक

 

हंगामा की भेंट चढ़ी नगर निगम बैठक

 

हंगामा की भेंट चढ़ी नगर निगम बैठक

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें