फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में 2 हफ्ते से लापता नाबालिग का नहीं मिला सुराग, मां को अनहोनी की आशंका; पुलिस तलाश में जुटी

Fri, 03 Oct 2025 09:19 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar News: परिजनों ने अपने स्तर पर भी काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों ने बताया कि लड़की को उसकी दोस्त के साथ देखा गया था, लेकिन वह उसके साथ वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
दो हफ्ते से गायब का सुराग नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र से दो हफ्ते पहले लापता हुई एक 14 वर्षीय छात्रा का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। छात्रा की मां ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इस मामले में लड़की की दोस्त पर शक जताते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मुशहरी थाना क्षेत्र के गोपालपुर तरोरा गांव निवासी राकेश पासवान की 14 वर्षीय बेटी 17 सितंबर को अपनी एक दोस्त के साथ घर से निकली थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी दोस्त से पूछताछ की, लेकिन उसने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन


पढ़ें; बिहार महिला क्रिकेट टीम सीनियर टी-20 टूर्नामेंट के लिए तैयार, मोहाली में होगा मुकाबला

परिजनों ने अपने स्तर पर भी काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया। ग्रामीणों ने बताया कि लड़की को उसकी दोस्त के साथ देखा गया था, लेकिन वह उसके साथ वापस नहीं लौटी। इससे परिजनों का शक और गहरा हो गया। इसके बाद परिजनों ने मुशहरी थाना में मामला दर्ज कराया। लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी बच्ची की बरामदगी नहीं हो सकी है, जिससे परिवार को किसी बड़ी अनहोनी की आशंका सता रही है।

पूरे मामले में मुशहरी थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि बच्ची की बरामदगी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगाई गई है। सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है। लड़की के दोस्तों और परिचितों से पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बच्ची को खोज निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें